भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। नगर निगम के कुल 70 वार्डों में भाजपा ने 45 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 10 वार्डों में सफलता मिली। वहीं 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

भाजपा की इस जीत पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहरवासियों और सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत भीलवाड़ा की जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है।

विधायक कोठारी ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं के साथ चुनाव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड भीलवाड़ा के चहुंमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखेगा। शहर के विकास को गति देने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति, यातायात और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कोठारी ने कहा कि भाजपा को मिला जनादेश शहर के विकास के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी के सहयोग से भीलवाड़ा को बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने पुनः भीलवाड़ा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस विश्वास पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story