भीलवाड़ा नगर निगम चलाएगा 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान, 17 सितंबर से शुरुआत
'एक पेड़ मां के नाम' पहल और विशेष सफाई गतिविधियों के जरिए आमजन की सहभागिता बढ़ाकर शहर को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भीलवाड़ा, 15 सितम्बर। नगर निगम भीलवाड़ा की ओर से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें दीप प्रज्वलन, CTU की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन (SWM) एवं इससे संबंधित सुविधाओं की जानकारी देना तथा सार्वजनिक स्थलों एवं सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
इसी क्रम में “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत पौधारोपण गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा गाइडलाइन के प्रथम चरण के तहत 17 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 तक नगर निगम भीलवाड़ा की ओर से विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छता कार्यों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
