भीलवाड़ा। नगर निगम प्रशासन ने आज शहर के ज्योति नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त हेमाराम चौधरी के सख्त निर्देशों पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया है।

कोर्णाक पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया था कब्जा

जानकारी के अनुसार, ज्योति नगर में कोर्णाक पब्लिक स्कूल के संचालक द्वारा नगर निगम की बेशकीमती भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया हुआ था। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी संजय खोखर और होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह के नेतृत्व में टीम आज सुबह मौके पर पहुँची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ अगली तैयारी

ज्योति नगर में कार्रवाई के बाद निगम का दस्ता वर्तमान कॉलोनी के लिए रवाना हुआ। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अब सुभाष नगर थाने के पास स्थित नाले पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की तैयारी है। नाले पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिसे देखते हुए निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story