भीलवाड़ा। नगर निगम द्वारा सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग, अस्थाई अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।


अभियान की अवधि और उद्देश्य

आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि "शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है" ।


सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जब्ती और जुर्माना

  • 16 फरवरी 2026 को 111 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 18200 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
  • अभियान के दौरान अब तक 898 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल राशी 96,300 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही (स्वच्छ भारत मिशन)

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 83 व्यक्तियों पर 42,000 रुपए का जुर्माना किया गया।
  • गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 2.03 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

नगरीय विकास कर (UD Tax) की वसूली

16 फरवरी को 1.50 लाख रुपए के नगरीय विकास कर की वसूली की गई। अभियान के दौरान कुल राशि 63.85 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है।


अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्यवाही

निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते नगर निगम कार्यालय से गोल प्याऊ चौराहा होते हुए सूचना केंद्र से भीमगंज थाने तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए एवं 80 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर हो रही अतिक्रमण तोड़े गए।


आगामी चेतावनी

निगम आयुक्त ने बताया कि "निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story