भीलवाड़ा। नगर निगम द्वारा सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग, अस्थाई अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।

अभियान की समयावधि और उद्देश्य

आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि "शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है।"





जब्ती एवं जुर्माने का विवरण

  • दिनांक 10 फरवरी 2026 को 29 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 4000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
  • अभियान के दौरान अब तक 389 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल 30600 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

स्वच्छ भारत मिशन एवं नगरीय विकास कर

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 134 व्यक्तियों पर 41,200 रुपए का जुर्माना किया गया।
  • गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 75,600 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
  • नगरीय विकास कर की 6,56,000 की वसूली की गई एवं अभियान के दौरान कुल राशि 15.81 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है।

अस्थाई अतिक्रमण पर कार्यवाही

निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इन क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए:

  • सिंधु नगर
  • भीमगंज थाने के आसपास
  • माणिक्य नगर
  • महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड
  • नेहरू रोड क्षेत्र

भविष्य की योजना

निगम आयुक्त ने बताया कि "निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story