भीलवाड़ा। चित्तौड़ रोड मुख्य मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास कचरा डालकर उसमें आग लगाने के मामले में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल रेडियंस और मारुति सुजुकी चैंपियन कार को आधिकारिक नोटिस जारी किए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और भारी जुर्माने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बताया कि दोनों संस्थानों द्वारा चित्तौड़ रोड स्थित ओवर ब्रिज के समीप कचरा फेंका जा रहा था और उसमें आग लगाई जा रही थी। इससे मुख्य मार्ग और आसपास का संपूर्ण क्षेत्र दूषित हो रहा था तथा सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 232, 267, 297 ए तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने वार्ड नंबर 07 और 11 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में बीटवाइज कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। सड़कों और नालियों में गंदगी पाए जाने पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित जमादार और स्वास्थ्य निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मयूर स्कूल के सामने स्थित कचरा स्टैंड की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निगम आयुक्त ने वार्ड में स्थानीय नागरिकों से सफाई व्यवस्था को लेकर सीधा फीडबैक लिया और आमजन से निर्धारित उपयुक्त स्थानों पर ही कचरा डालने तथा मुख्य मार्गों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की।

निगम आयुक्त ने खाली भूखंडों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों और प्लॉट स्वामियों को भी चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने और जलाने की गतिविधियों पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करना है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story