भीलवाड़ा। नगर निगम की नवनिर्वाचित पहली महिला महापौर जसवंत कंवर ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर पदभार संभाल लिया। वहीं, उप महापौर पद पर भी भाजपा के राधेश्याम सोमानी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ नगर निगम के नए बोर्ड का गठन पूरा हो गया।

मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साह नजर आया। समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नवनिर्वाचित उप महापौर राधेश्याम सोमानी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महापौर पद के बाद उप महापौर पद पर भी भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की। निर्धारित नामांकन अवधि समाप्त होने तक राधेश्याम सोमानी के अलावा विपक्ष या किसी अन्य प्रत्याशी की ओर से पर्चा दाखिल नहीं किया गया। नामांकन की समय सीमा पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने राधेश्याम सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

राधेश्याम सोमानी के निर्विरोध उप महापौर निर्वाचित होने के साथ ही भीलवाड़ा नगर निगम के दोनों प्रमुख पद भाजपा के खाते में चले गए। महापौर जसवंत कंवर के शपथ ग्रहण और सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद नगर निगम के नए बोर्ड की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story