भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव: ईवीएम मतगणना के लिए 88 कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण
टाउन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 39 पर्यवेक्षकों और 39 सहायकों को ईवीएम मतगणना, निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग के नियमों की जानकारी दी गई।

भीलवाड़ा, 12 सितंबर। नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा नगर निगम पार्षद/सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतगणना कार्य में नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण शनिवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित किया गया।
नगर निगम की मतगणना के लिए नियुक्त 33 मतगणना पर्यवेक्षक और 6 आरक्षित सहित कुल 39 मतगणना पर्यवेक्षकों, 33 मतगणना सहायक और 6 आरक्षित सहित कुल 39 मतगणना सहायकों तथा आरओ/एआरओ टेबल पर सहयोग के लिए नियुक्त 10 कार्मिकों सहित कुल 88 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया, ईवीएम के माध्यम से मतगणना, मतगणना से संबंधित आवश्यक सावधानियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्य संपादित करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्मिकों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।
मतगणना कार्मिकों को ईवीएम के उपयोग संबंधी व्यावहारिक एवं आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कार्मिकों से मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित करने का आह्वान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवटिया, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रमोद सीरवी, प्रशिक्षण शाखा से श्री नारायण जागेटिया सहित अन्य मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए मतगणना से जुड़े 88 कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया और ईवीएम के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
