भीलवाड़ा में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री कमल सिंह यादव ने मंगलवार, 15 सितम्बर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की मौके पर स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और विकास कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री यादव ने बडला चौराहा, जूनावास, नीलगिरो की मस्जिद, बहाला, पंचमुखी रोड और भवानी नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुर घाटी स्थित हनुमान जी सड़क निर्माण कार्य और बलिया खेड़ा गांव से श्मशान घाट तक बन रही सीसी सड़क का भी अवलोकन किया गया। बलिया खेड़ा सड़क मार्ग के निरीक्षण में आयुक्त ने सड़क का स्लोप निर्धारित मानकों के अनुरूप सही करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को दिए, ताकि आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

आयुक्त ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के जरिए शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को तय मानकों के अनुरूप गति देने पर जोर दिया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story