भीलवाड़ा में करवा चौथ के पारंपरिक पर्व को फैशन और रैंप शो से जोड़ते हुए पहली बार मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। आयोजन के तहत महिलाओं को रनवे ट्रेनिंग और ग्रूमिंग सेशन के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि यूनेस्को भारतीय त्योहारों को विशेष प्रोत्साहन देने के साथ सेवा और सद्भाव की भावना के तहत क्षेत्रीय परंपरागत रीति-रिवाजों और महापर्वों को भी बढ़ावा देता है। इसी उद्देश्य के तहत भीलवाड़ा शहर के आर.के. आरसी व्यास नगर स्थित माहेश्वरी भवन में 24 अक्टूबर शनिवार से 26 अक्टूबर सोमवार तक तीन दिवसीय मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में फैशन आइकॉन जया चौहान के नेतृत्व में करवा चौथ सेलिब्रेशन के साथ फैशन शो भी आयोजित होगा। आयोजन के माध्यम से पारंपरिक पर्व को फैशन से जोड़ते हुए महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजन संयोजक साधना मैलाना और सहसंयोजक मधु लोढ़ा ने बताया कि भीलवाड़ा में पहली बार मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाली महिलाओं की रनवे ट्रेनिंग और ग्रूमिंग सेशन शुरू हो चुके हैं। तीन दिन तक चलने वाले इन सत्रों में महिलाओं को इवेंट से जुड़े सभी स्टेप सिखाए जाएंगे, ताकि वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हो सकें।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के जरिए करवा चौथ के पारंपरिक उत्सव के साथ फैशन शो को भी मंच मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाले इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी, रनवे ट्रेनिंग और ग्रूमिंग सेशन के साथ ग्रैंड फिनाले प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story