भीलवाड़ा में पारंपरिक करवा चौथ उत्सव को फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता से जोड़ने वाले तीन दिवसीय मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 समारोह का आगाज 24 अक्टूबर को होगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के सानिध्य में जिला यूनेस्को एसोसिएशन की कार्यकारिणी और आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न निर्णय लेने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि भीलवाड़ा शहर की आरसी व्यास कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में 24 अक्टूबर शनिवार से 26 अक्टूबर सोमवार तक तीन दिवसीय मिसेज करवा चौथ 2026 का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा होंगे, जबकि शहर विधायक अशोक कोठारी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। नगर निगम की महापौर जसवंत कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

आयोजन समिति की संयोजक साधना मेलाना ने बताया कि फैशन आइकॉन जया चौहान के नेतृत्व में करवा चौथ सेलिब्रेशन के साथ फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। भीलवाड़ा में पहली बार मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का ग्रैंड फिनाले मंच सजेगा। इस रैंप शो और ब्यूटी पेजेंट में प्रतिभागी अपना हुनर और खूबसूरती प्रदर्शित करेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक पर्व को फैशन से जोड़ते हुए महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी।

तीन दिवसीय आयोजन में गुरुकृपा इलेक्ट्रिक, जवाहर फाउंडेशन और विवाह ज्वेलरी का विशेष सहयोग रहेगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय ट्रेड फेयर में आम लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे आयोजन में फैशन शो, करवा चौथ सेलिब्रेशन और ट्रेड फेयर प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

तैयारी बैठक में यूनेस्को के जिला सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, आयोजन समिति की सह संयोजक मधु लोढा, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, संगठन मंत्री कमलेश जाजू, श्रीमती उषा अग्रवाल, रामचन्द्र मून्दड़ा, राधा अग्रवाल, विनोद मेलाना सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story