लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून ने भीलवाड़ा में जोरदार दस्तक दी। सुबह से ही आसमान घने काले बादलों से ढका रहा और रुक-रुक कर हुई अच्छी बारिश ने शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए और मौसम सुहावना बना रहा।

मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। बुधवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर का मौसम पूरी तरह बदल दिया। कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके चलते आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में चल रहे सीवरेज लाइन निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव बढ़ गया। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आईं, जबकि कुछ वाहन कीचड़ में फंस गए। राहगीरों और वाहन चालकों को पूरे दिन सावधानी बरतनी पड़ी।

बारिश का सबसे अधिक असर रेलवे अंडरब्रिजों में देखने को मिला। चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिया, रामधाम अंडरब्रिज, यातायात पुलिस थाना अंडरब्रिज तथा पुलिस लाइन अंडरब्रिज सहित कई अंडरब्रिज पानी से लबालब हो गए। पटरी पार क्षेत्र के निवासियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई वाहन चालकों ने जोखिम उठाकर भरे पानी से होकर आवागमन किया।

दूसरी ओर बारिश के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। तिरपाल, रेनकोट, छाते और अन्य बरसाती सामानों की मांग बढ़ने से संबंधित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ ने आमजन की परेशानियां भी बढ़ा दीं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story