भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज थाना इलाके के जुनावास में मंगलवार को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने समेत शरीर पर तीन जगह चाकू के गहरे निशान हैं। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी के अनुसार, जुनावास निवासी मुकेश (30) पुत्र जगदीश सोनी मंगलवार को सोनम नाम की महिला के घर पहुंचा था। वहां पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान चले चाकू से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं, जिससे मामला उलझ गया है। अस्पताल में भर्ती घायल मुकेश ने महिला सोनम पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सीधा आरोप लगाया है। वहीं, सोनम का दावा है कि मुकेश ने खुद को नुकसान पहुंचाने की नीयत से खुद पर ही चाकू से वार किया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जुनावास इलाके में सनसनी और खौफ का माहौल है। भीमगंज थाना पुलिस के अनुसार, घायल युवक के होश में आने और औपचारिक बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल में जुटी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story