भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी ने तेजस अभियान के तहत बांधे परिंडे
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट्स ने भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी (दाएं से दूसरे) राजेंद्र मार्ग विद्यालय के स्काउट्स के साथ अपने कार्यालय परिसर में परिंडे बांधकर तेजस अभियान की शुरुआत करते हुए।
हिंदुस्तान स्काउट-गाइड राजस्थान राज्य द्वारा चलाए जा रहे ‘तेजस अभियान’ के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में संचालित स्काउट दल ने भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी के कार्यालय पर परिंडे बांधकर पशु-पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने स्वयं स्काउट छात्रों के साथ परिंडे बांधकर अभियान में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक कोठारी ने स्काउट छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड सदैव सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं और विभिन्न प्रकार की सेवाओं में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को पशु-पक्षियों एवं जीव दया के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
स्काउट मास्टर प्रभारी पवन बावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्काउट-गाइड द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित स्काउट दल ने सार्वजनिक स्थलों एवं पार्कों में परिंडे बांधने तथा उनमें नियमित रूप से दाना-पानी डालने का भी संकल्प लिया।
इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ अभियान को आगे बढ़ाने तथा जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टांक ने सभी छात्रों को सही मार्ग पर चलने और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब एवं स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर रामचंद्र मूंदड़ा, राजवीर सिंह चुंडावत, राजेश माली, पृथ्वी सिंह चौहान सहित अन्य का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के प्रति जागरूकता को एक सशक्त संदेश प्रदान किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
