भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए आगामी 23 अगस्त रविवार को कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे हरी सेवा धाम, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में होगा।

कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के समक्ष रखेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के आगामी विकास की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सुझाव एवं विचार भी आमंत्रित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर स्नेह मिलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भगवान सिंह चौहान, कैलाश जीनगर, संजय राठी, शंभू वैष्णव, राजकुमार ईनाणी एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह समिति द्वारा आमजन से संपर्क किया जा रहा है।

भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में आनंद चपलोत, सुंदरलाल बंबोडा, बाबूलाल टाक, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, गिरेन्द्र मिश्रा, सत्यनारायण गूगड, कमल कोठारी, केदार जागेटिया, चेतन मानसीhका, छीतर गेंगट, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, महेंद्र प्रजापत व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

23 अगस्त को होने वाला यह स्नेह मिलन कार्यक्रम विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों तक पहुंचाने के साथ उनके सुझाव लेने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story