भीलवाड़ा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को भीलवाड़ा विधायक Ashok Kumar Kothari ने शहर की प्राचीन बावड़ियों, कुओं और जलाशयों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन ऐतिहासिक जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्राचीन बावड़ियां हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं।

निरीक्षण के क्रम में विधायक कोठारी ने गुलमंडी स्थित शिव मंदिर की बावड़ी, बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर की बावड़ी, सीतारामजी की बावड़ी, माणिक्य नगर स्थित रामद्वारा की बावड़ी, सांगानेर स्थित चारभुजा मंदिर की बावड़ी, पंचमुखी दरबार परिसर स्थित बावड़ी तालाब, तेजाजी चौक स्थित रूपजी महाराज की बावड़ी, शास्त्री नगर स्थित बासा की बगीची का कुआं तथा हरनी महादेव रोड स्थित माधवदासजी की बगीची की बावड़ी का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन प्राचीन जल स्रोतों का पुनर्जीवन न केवल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इन्हें पर्यटन एवं धार्मिक महत्व से भी जोड़ा जा सकता है।

इस अवसर पर एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, संजय राठी, चेतन मानसिंहका, कमल कोठारी, केदार जागेटिया, कन्हैया लाल स्वर्णकार, दिनेश सुथार और राहुल नायक सहित नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश गर्ग, स्वास्थ्य अधिकारी शिव लाल गारू तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता दिलराज मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण अभियान प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण और उनके पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story