भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का शिव महापुराण कथा समिति ने किया अभिनंदन
राजस्थान बजट में एलिवेटेड रोड और कोठारी रिवर फ्रंट सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा होने पर कथा आयोजन समिति ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

भीलवाड़ा के संकटमोचन हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में विधायक अशोक कोठारी का अभिनंदन करती श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति।
विकास के नए आयाम और अभिनंदन
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने विधायक कोठारी का अभिनंदन करते हुए कहा कि "उनके विधायक कार्यकाल में भीलवाड़ा शहर में विकास के कई नए आयाम स्थापित हो रहे है।" इस अवसर पर विधायक कोठारी ने महन्त बाबूगिरीजी महाराज को साहित्य भेंट किया। उन्होंने इन सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल एवं उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी का आभार भी जताया।
बजट में भीलवाड़ा को मिली प्रमुख सौगातें
विधायक कोठारी ने बताया कि राजस्थान के आगामी बजट में भीलवाड़ा को निम्नलिखित विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं:
- गायत्री आश्रम से रामधाम तक एलिवेटड रोड।
- साबुन मार्ग के पास आरयूबी का निर्माण।
- कोठारी नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकास।
- गांधी सागर तालाब का सौन्दर्यकरण।
- भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में 20 करोड़ रूपए की लागत से नए मेडिकल उपकरण एवं आधारभूति सुविधाओं का विकास।
- सीवरेज के लंबित कार्य के लिए डीपीआर।
- पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग का निर्माण।
- पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आगामी दो वर्ष में आईसीटी लेब की स्थापना।
- औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लॉजिस्टक पार्क निर्माण।
- चिल्ड्रन होम के लिए भवन उपलब्ध कराना।
अभिनंदन समारोह में उपस्थित सदस्य
अभिनंदन करने वालों में श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति के निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:
- पंडित अशोक व्यास, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी।
- कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाश डाड, रजनीकांत आचार्य।
- ललित सोमानी, सत्येन्द्र बिरला, दुर्गालाल सोनी।
- गोपीकिशन पाटोदिया, संजय राठी, बाबूलाल टांक।
- राजेश कुदाल, दिनेश सोनी, दिनेश सुथार।
- राजकुमार ईनाणी, कमल कोठारी, राघव आचार्य।
- निर्मल जोशी, संजय खन्ना, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश लड्ढा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
