भीलवाड़ा 30 मार्च। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने सोमवार को नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड के साथ पंचवटी स्थित चामुंडा गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

गैस वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा

विधायक कोठारी ने रसोई गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था, उपभोक्ताओं को हो रही सुविधा-असुविधा तथा एजेंसी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता और समय पर आपूर्ति को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

संचालक को कड़े निर्देश

विधायक कोठारी ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को नियमित, समयबद्ध और सुचारु रूप से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि "रसोई गैस आम परिवार की दैनिक आवश्यकता से जुड़ा विषय है, इसलिए इसकी आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।"

जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता और आश्वासन

उन्होंने कहा कि "आमजन की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारी ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story