भीलवाड़ा 25 मार्च। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं जटिल मामलों में विभागीय स्तर पर स्पष्टता लाने के लिए राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

वेतन विसंगति और एसीपी परिलाभ का मुद्दा

विधायक कोठारी ने कहा कि चिकित्सकों को एसीपी परिलाभ दिए जाने, नियुक्ति एवं नियमितीकरण तिथियों में अंतर, तथा पेंशन निर्धारण से जुड़े मामलों में कई प्रकार की विसंगतियां सामने आ रही हैं। विशेष रूप से वर्ष 2009 में दिए गए एसीपी लाभ, 1996 की अधिसूचना के आधार पर किए गए नियमितीकरण तथा वर्ष 2015 में जारी आदेशों के संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी और लाभान्वित चिकित्सकों की सूची मांगी है। "उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि समान अवधि में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सकों और यूनानी/होम्योपैथी चिकित्सकों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है।"

पेंशन आक्षेप और रिकवरी पर स्पष्टीकरण

कोठारी ने इस संदर्भ में पेंशन आक्षेप, सेवा निवृत्ति के बाद रिफिक्सेशन एवं रिकवरी आदेशों को लेकर भी स्पष्ट जवाब देने की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय के निर्णयों की पालना में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि विभाग द्वारा “नो अपील” का निर्णय लिया गया है, तो संबंधित आदेशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया की वैधानिकता पर सवाल

विधायक कोठारी ने सेवा नियमों के अनुरूप राजपत्रित पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आरपीएससी के माध्यम से भर्ती के प्रावधानों के बावजूद समिति के जरिए की गई नियुक्तियों की वैधानिक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करना है, ताकि संबंधित चिकित्सकों के साथ न्याय हो सके और विभागीय स्तर पर व्याप्त विसंगतियों का समाधान किया जा सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story