भीलवाड़ा। बीस फरवरी को अहमदाबाद से लौटने के बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हुए एक युवक का मंगलवार को दर्दनाक अंत हो गया। लापता युवक की लाश बागजणा गांव के पास ही एक बंद पड़ी माइंस में तैरती मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

अहमदाबाद से लौटा, घर पहुँचने से पहले हुआ लापता

करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक रेवत सिंह ने बताया कि:

  • बागजणा निवासी विनय चावला (24) पुत्र डालू खटीक पिछले कुछ समय से अहमदाबाद में रह रहा था।
  • 19 फरवरी को वह बस से अपने गांव के लिए रवाना हुआ और 20 फरवरी की सुबह 10 बजे चितांबा पहुँच गया था।
  • विनय ने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी थी कि वह शाम तक घर पहुँच जाएगा।
  • लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

22 फरवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

परिजनों ने विनय की हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 22 फरवरी को विनय के भाई राजमल ने करेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

खदान में बलाई डालकर ढूंढा, तो मिली लाश

मंगलवार को तलाश के दौरान परिजन बागजणा के पास स्थित बंद पड़ी श्री स्टोन माइंस पर पहुँचे। वहां पानी से भरी खदान में शक होने पर परिजनों ने बलाई (कांटा) डालकर तलाश शुरू की, तो विनय का शव ऊपर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल पहुँचाया।

24 घंटे पुराना बताया जा रहा शव, जांच जारी

एएसआई रेवत सिंह के अनुसार, "शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।"

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत माइंस में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story