भीलवाड़ा। नाबालिग किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने के मामले में जहाजपुर पुलिस ने आरोपित प्रधान मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रधान मीणा ने 11 अक्टूबर को दोबारा पीड़िता के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

जहाजपुर पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने सोमवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार, 11 अक्टूबर की है। उस समय पीड़िता की मां और छोटी बहन मौसी के यहां गई हुई थीं, जबकि नाबालिग घर पर अपनी दादी के साथ अकेली थी।

इसी दौरान आरोपित प्रधान मीणा जबरन घर में घुस आया और सीधे पीड़िता के कमरे में पहुंच गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी दादी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने दरवाजा नहीं खोला।

शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पीड़िता की मां और बहन भी घर आ गईं। परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया और आरोपित प्रधान मीणा को मौके पर ही पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर जहाजपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपित को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित प्रधान मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया कि आरोपित पहले उसे देवली के एक होटल में ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित लंबे समय से इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता-धमकाता और ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि इन्हीं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए वह पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण भी करता रहा।

फिलहाल पुलिस आरोपित प्रधान मीणा से पूछताछ कर रही है। मामले में दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और नाबालिग के घर में दोबारा घुसने से जुड़े आरोपों की जांच जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story