भीलवाड़ा। जिले के माधोपुरा गांव में शराब जानकर मैथनॉल पीने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत ने जिले में हडक़ंप मचा दिया। इसके चलते हरकत में आये औषधि नियंत्रण टीम ने भी छापेमारी की है।


पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त दबिश

  • कोतवाली पुलिस के अनुसार, रायपुर थाना इलाके में हुई चार मौतों के बाद औषधि नियंत्रण टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की।
  • टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ राजेंद्र मार्ग पर रोड पर एसबीआई के सामने एक दुकान पर दबिश देकर छानबीन की।

अवैध मैथनॉल की बरामदगी

सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने बताया कि:

"मौके पर एक-एक लीटर की 20 बोतलें मॅथनॉल की मिली, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया।"

बिना लाइसेंस बिक्री और कानूनी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि मैथनॉल की बिक्री बिना लाइसेंस व परमिशन के अवैध रूप से हो रही थी। ऐसे में मैथनॉल की अवैध बिक्री का मामला दुकानदार के खिलाफ कोतवाली पुलिस दर्ज कर रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story