भीलवाड़ा: जयेश नागर का युवा संगम फेज़-7 के लिए चयन, सिक्किम में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एकमात्र मेडिकल छात्र जयेश पूर्वोत्तर में राज्य की संस्कृति और विरासत को करेंगे साझा।

तस्वीर में पीले बैकग्राउंड के सामने मुस्कुराते हुए चश्मा पहने जयेश नागर खड़े हैं।
भीलवाड़ा। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भीलवाड़ा के अंतिम वर्ष एमबीबीएस छात्र जयेश नागर का भारत सरकार के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत युवा संगम फेज़-7 के लिए चयन हुआ है। राजस्थान से प्राप्त 11 हजार से अधिक प्रविष्टियों में से 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों में शामिल जयेश नागर सिक्किम जाकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राजस्थान दल का फ्लैग-ऑफ समारोह 7 अक्टूबर को आईआईटी जोधपुर में आयोजित होगा। इस दौरान प्रतिभागी सिक्किम की संस्कृति, परंपराओं, टेक्नोलॉजी, पर्यटन, प्राकृतिक एवं सामाजिक विरासत को समझेंगे। साथ ही वे राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को साझा करेंगे।
युवा संगम फेज़-7 के लिए चयनित 50 विद्यार्थियों में जयेश नागर एकमात्र मेडिकल स्टूडेंट हैं। यह उनके चयन की विशेष उपलब्धि है।
जयेश नागर इससे पहले ‘धन्वंतरी सेवा यात्रा’ के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में आयोजित चिकित्सा सेवा एवं मेडिकल कैंपों में सहभागिता कर चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा के साथ वे सामाजिक सेवा, युवा नेतृत्व, तकनीक एवं छात्र गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं।
इससे पूर्व जयेश नागर का चयन गूगल इंडिया के गूग स्टूडेंट एम्बेसडर 2026 के लिए भी हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा के एक विद्यार्थी द्वारा राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया जाना महाविद्यालय एवं भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव का विषय है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
