भीलवाड़ा: 50.68 ग्राम अवैध एमडीए ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
माण्डल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 5.70 लाख रुपये की मेथीलीन ड्राईऑक्सी एम्फीटामाईन बरामद कर बाइक जब्त की।

भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी और नाकाबंदी की जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर माण्डल चौराहा से शाहपुरा तिराया की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।
- तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50.68 ग्राम मेथीलीन ड्राईऑक्सी एम्फीटामाईन (एमडीए) बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹5,70,000 आंकी गई है।
- पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।
कानूनी कार्रवाई
"इस संबंध में थाना माण्डल पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।"
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
- शिवराज जाट 40 पुत्र देबीलाल जाट निवासी बांसा का खेड़ा थाना बनेड़ा
- सुरेश बलाई 37 पुत्र देवीलाल बलाई निवासी सोलबीघा आरजिया थाना माण्डल

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
