भीलवाड़ा। नगर निगम की महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने बुधवार को पुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 70 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों में सामने आई कमियों पर उन्होंने निगम अधिकारियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।

पुर क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय निवासियों ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही और निर्माण कार्यों से जुड़ी कमियों की शिकायतें महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को सफाई एवं निर्माण संबंधी समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर रोड लाइटें बंद मिलीं। इस पर महापौर ने अधिकारियों को बंद रोड लाइटों को तत्काल चालू करवाने के निर्देश दिए, ताकि रात के समय आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान और शहर की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वार्डों में सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें मिलने पर महापौर ने मौके पर ही अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों में पेंच रिपेयर के कार्यों में तेजी लाने तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए तकनीकी अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए।

पुर क्षेत्र में समस्याओं के समाधान की कड़ी में महापौर 1 अक्टूबर को वार्ड संख्या 4, 5, 6, 15 एवं 16 का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान वे क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेकर मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story