भीलवाड़ा: अखिल मारवाड़ी महिला समिति ने पुरुषोत्तम मास पर भजन संध्या आयोजित की
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर चारभुजा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

भीलवाड़ा के चारभुजा मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन करतीं अखिल मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य और गायिका पुष्पा गग्गड।
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अखिल मारवाड़ी महिला समिति, भीलवाड़ा द्वारा चारभुजा मंदिर प्रांगण में भव्य भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा परिसर भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष मधु लढा एवं सचिव अनुपमा मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान के भजनों का गायन कर भक्ति भाव प्रस्तुत किया। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर पूर्णतः भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने भजनों एवं कीर्तन के माध्यम से भगवान का स्मरण करते हुए पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान संपादक सुमन असावा ने बताया कि हिंदू परंपरा के अनुसार पुरुषोत्तम मास में भगवान की भक्ति का विशेष महत्व है और इस मास में की गई भक्ति एवं दान-पुण्य का फल कई गुना होकर प्राप्त होता है। समिति की सह सचिव निर्मला बाहेती की पुत्री के जन्म उत्सव के अवसर पर पुरुषोत्तम मास पर्व पर दिए गए विशेष सहयोग से भजन कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जुड़ गया। भजन संध्या में गायिका पुष्पा गग्गड द्वारा प्रस्तुत भजनों—“मारो चारभुजा रो नाथ”, “मीठे रस से भरोडी”, “कालो गणो रूपारो”, “सुणे सुणे री गढ़ बोरिया वाला”—पर सभी सदस्याओं ने भक्तिमय होकर नृत्य करते हुए आनंद लिया।
कार्यक्रम में जतन हिंगड़, उषा सोमानी, मंजू झंवर, ललिता नौलखा, रेखा नुवाल, मधु हिंगड़, आशा माहेश्वरी, शिखा सोमानी, अनीता तोषनीवाल, रेनू जागेटिया, कांता, विमला बुला, सरिता, नीतू सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। अंत में भगवान की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया, जिससे संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक बन गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
