भीलवाड़ा। सामाजिक सरोकार की दिशा में निरंतर अग्रसर ’मंसूरी ब्रदर्स’ द्वारा 12वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन गुल अली बाबा के आस्ताने पर अत्यंत सादगी और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवमयी आयोजन में कुल 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुकम्मल कराया गया।

निकाह की रस्म और अध्यक्षता

हाजी इमामुद्दीन मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल सलाम मंसूरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई, जहाँ मस्जिद के इमामों ने सभी जोड़ों का निकाह पढ़ाया।

समाज सेवा की अनूठी मिसाल

आयोजनकर्ता हाजी मोहम्मद उमर मंसूरी ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए अब तक कुल 312 दूल्हा-दुल्हनों का निकाह संपन्न करवाया है। सम्मेलन के कनवीनर अब्दुल रशीद पठान ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वधु को उपहार स्वरूप 15,000 रुपये नकद प्रदान किए गए। विदाई के समय मंच पर दूल्हा और दुल्हन के पिताओं का साफा बंधवाकर उन्हें सम्मान के साथ रुखसती दी गई।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

इस अवसर पर हाजी अहमद चांदेंड, शकील गौरी, हाजी अहमद गौरी, हाजी आरिफ मंसूरी, शौकत मंसूरी, समीर निर्बान, अली मंसूरी सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगामी सम्मेलन की घोषणा

शोहराब मंसूरी ने बताया कि "मंसूरी ब्रदर्स द्वारा अगला 13वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा।" जो परिवार इसमें सम्मिलित होना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकते हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story