भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के बालापुरा गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद पीहर पक्ष ने हत्या की गंभीर आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। भगवानपुरा निवासी शांति देवी पत्नी उदय राम माली ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री माया का नाता विवाह करीब 15-16 वर्ष पूर्व बालापुरा निवासी प्रभु लाल माली के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति प्रभु लाल द्वारा माया को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट कर पैसों की मांग की जाती थी।

विवाद तब गहराया जब गत 3 जून को पीहर पक्ष को माया के सुबह से घर से लापता होने की सूचना मिली। परिजन जब बालापुरा पहुंचे, तो उन्हें पति प्रभु लाल, ससुर रामेश्वर, भंवरी देवी, उदय लाल व राजू लाल का व्यवहार अत्यंत संदिग्ध लगा और उन्हें माया के लापता होने पर कोई मलाल या चिंता दिखाई नहीं दी। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखनी चाही, तो ससुराल पक्ष ने कैमरे खराब होने का बहाना बनाकर टालमटोल की। विवाहिता की 11 वर्षीय पुत्री खुशी ने अपने मामा को रोते हुए आपबीती सुनाई कि उसके पिता आए दिन मां के साथ बेरहमी से मारपीट करते थे और बीच-बचाव करने पर बच्चों को भी प्रताड़ित किया जाता था। पीहर पक्ष का सीधा आरोप है कि नशे का आदी माया का पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि माया की हत्या कर साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है और अब गुमशुदगी का झूठा नाटक रचा जा रहा है। शांति देवी ने मांडल थाने में दर्ज एमपीआर संख्या 37/2026 की जांच किसी उच्च अधिकारी से करवाने की पुरजोर मांग की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story