भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में मांडल से धुवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का ट्रेन से कटा हुआ क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना देवरिया फाटक के पास की है, जिसकी सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई, जिसके आधार पर मृतक की पहचान संभव हो सकी।

सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र धाभाई के अनुसार मृतक ने नीली जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी। सूचना मिलने पर मृतक के छोटे भाई अंकित कुशवाहा अस्पताल पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बड़े भाई पवन कुमार (25) के रूप में की।

पुलिस के अनुसार पवन कुमार, महिपाल कुशवाहा का पुत्र था और वह मूल रूप से धीरपुर नगला दीपेडा थाना मोहम्दाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी था। वर्तमान में वह भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र स्थित मॉडर्न मिल में रहकर काम करता था।

थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई और अन्य परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया। पवन कुमार रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story