भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक गांजे से भरा प्लास्टिक का कट्टा सड़क पर छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 8 किलो 480 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। फरार आरोपी की पहचान सुमित सांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। मामले की अग्रिम जांच बागौर थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

घटना गुरुवार रात की है। मांडल थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी देवलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गश्त के लिए निकले थे। पुलिस टीम में कांस्टेबल सत्यवान, मुकेश और रमेश के साथ सरकारी वाहन चालक सुरेश विश्नोई भी शामिल थे।

गश्त के दौरान पुलिस टीम जब मेजा रोड पर पहुंची, तो वहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आते देख युवक घबरा गया और तेजी से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का कट्टा सड़क पर छोड़कर अंधेरे की ओर भाग निकला।

पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे और रास्तों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर छोड़े गए प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली। कट्टे में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। जब उसका वजन कराया गया, तो कुल 8 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद गांजे को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। मौके से इतनी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सुमित सांसी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले की आगे की जांच बागौर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ बरामद मादक पदार्थ से जुड़े मामले में आवश्यक जांच कर रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story