भीलवाड़ा में निजी कंपनी में ऊंचाई से गिरने से श्रमिक की मौत, मांडल पुलिस ने शुरू की जांच
भीलवाड़ा के नानकपुरा स्थित निजी कंपनी में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से श्रमिक लादूलाल बैरवा की मौत हो गई। मांडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र स्थित नानकपुरा की एक निजी कंपनी में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम छा गया।
जानकारी के अनुसार, दुधला निवासी लादूलाल बैरवा (45 वर्ष), पुत्र छोगुलाल बैरवा, नानकपुरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह रोजाना की तरह कंपनी में अपना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह काफी ऊंचाई से नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए।
हादसे के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने लादूलाल को गंभीर हालत में आनन-फानन में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस महात्मा गांधी अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के चीरघर (मोर्चरी) में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
