भीलवाड़ा के मांडल स्थित श्री जी कॉलोनी, बलाई खेड़ा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष कालूलाल खटीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

आगामी 14 अप्रैल के कार्यक्रमों की रूपरेखा

सचिव जीवन ऐरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम, जिसमें वाहन रैली एवं प्रतिभा सम्मान समारोह व सभा सम्मिलित है, की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

विभिन्न समूहों और सहयोगियों का समर्थन

देवीलाल मेघवंशी ने जेबीआर ग्रुप की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु "अपनी टीम के साथ सक्रिय सहयोग की घोषणा की," वहीं श्री जी ग्रुप के डायरेक्टर शंकर लाल डांगी ने भी "हर संभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।" अंत में सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब की जयंती के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

महिलाओं की भागीदारी और उपस्थिति

उपाध्यक्ष गंगा धोबी ने अपने वक्तव्य में "विशेष रूप से महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आयोजन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाया जा सके।" इस बैठक में कालूलाल खटीक, जीवन ऐरवाल, संघ के उपाध्यक्ष भेरुलाल सालवी, अमित गहलोत, महावीर सालवी, सौरभ कटारिया, शंकर लाल डांगी, देवीलाल मेघवंशी, राकेश मीणा, बालू मेघवंशी, रमेश, मदन, मुकेश, गंगाराम, मनीष खटीक, भगवान बलाई, किशन बलाई, रामजस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story