भीलवाड़ा। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 14 अप्रैल 2026 को माण्डल कस्बे में जिला स्तरीय विशाल अम्बेडकर जयंती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ माण्डल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

भव्य वाहन रैली के साथ होगा उत्सव का आगाज़

संघ के अध्यक्ष कालु लाल खटीक ने बताया कि उत्सव का आगाज़ प्रातः 9 बजे ’अम्बेडकर नगर, मेजा रोड़’ से भव्य वाहन रैली के साथ होगा। यह रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों जैसे बम चौराहा, तेजाजी चौक, गाडरी मोहल्ला, भीम रोड, रामदेव जी मंदिर, नीलगारों का चौक और बस स्टैंड से होती हुई दोपहर 12 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम पहुँचेगी। आयोजन को लेकर माण्डल विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज बंधुओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतिभा सम्मान समारोह और विचार संगोष्ठी

स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ माण्डल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

आगंतुकों के लिए भोजन व्यवस्था

आयोजन समिति के अध्यक्ष व सचिव जीवन ऐरवाल ने बताया कि "कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है।" स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story