भीलवाड़ा 16 फरवरी। भीलवाड़ा शहर के पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में 19 फरवरी को माली समाज द्वारा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे। सम्मेलन को लेकर तैयारियों जोरो पर है। वहीं इस सम्मेलन को लेकर समाज में भी उत्साह का माहौल है और सभी समाजबंधु एकजुट होकर विवाह सम्मेलन में भरपूर सहयोग कर सफल बनाने में जुटे हुए है।


भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा

इसी सहयोग की कड़ी में माली समाज के अग्रणी नेता व राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सामूहिक विवाह समिति को 61,000/- रूपये की सहयोग राशि का चेक भेंट किया।

  • प्रदेश महामंत्री माली ने पिछले तीन सम्मेलनों में प्रत्येक सम्मेलन में 1,21,000/- से भी अधिक सहयोग किया था।
  • वरिष्ठजन भैरूलाल गढ़वाल: 51,000/- रूपये का सहयोग।
  • माली युवा महासभा अध्यक्ष उदयलाल माली: 31,000/- रूपये का सहयोग।
  • जिला महामंत्री सत्यनारायण माली: 25,000/- रूपये का सम्मेलन में सहयोग प्रदान किया।

मानवता की सेवा ही मुख्य उद्देश्य

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने कहा कि:

"माली महासभा समाज के हितों को लेकर चिंतित है। सामूहिक विवाह सम्मेलन इसकी एक बानगी है। ऐसे अभिभावक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बेटे-बेटियों की शादी के लिए चिंतित हैं, ऐसे परिजन के लिए समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन किसी वरदान से कम नहीं। धर्म, जाति और संप्रदाय से उपर उठकर माली महासभा का पहला लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा है। हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहते है, जो अब तक बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है।"


उपस्थित गणमान्य जन और समितियां

इसी सहयोग की कड़ी में कई भामाशाहों द्वारा भी सामग्री के साथ-साथ सहयोग राशि दी जा रही है। इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:

  • भैरूलाल माली (अध्यक्ष, माली विकास सेवा संस्थान पुर)
  • शंकर लाल गोयल (सचिव)
  • नानूराम गोयल (सदस्य, विवाह समिति)
  • भवानीशंकर माली
  • कालू गोयल
  • भंवरलाल सतरावला
  • रोशन गढ़वाल (सोशल मीडिया प्रभारी)
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story