माली समाज विकास सेवा संस्थान व विवाह समिति की बैठक आयोजित

भीलवाड़ा 25 फरवरी। माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की विवाह समिति की बैठक पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में आयोजित की गई।


भामाशाहों का महत्व एवं सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार

इस अवसर पर सम्मेलन के प्रमुख भामाशाह एवं माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने संबोधित करते हुए कहा कि:

"सामूहिक विवाहों का आयोजन एक अच्छी परम्परा है। इससे विवाह योग्य युवाओं को अपने जीवन साथी चुनने के साथ दहेज प्रथा, फिजूल खर्ची और दिखावे पर अंकुश लगता है।"

साथ ही सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाहों की सराहना करते हुए कहा कि:

"किसी भी कार्य को अंजाम तक बिना भामाशाहों के नहीं पहुंचाया जा सकता।"


आय-व्यय का ब्यौरा एवं सम्मेलन का मंथन

बैठक की अध्यक्षता माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली ने की। बैठक 19 फरवरी को आयोजित हुए चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंथन के लिए रखी गई थी।

  • सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के कोषाध्यक्ष रमेश गोयल ने सम्मेलन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
  • आय-व्यय के ब्यौरे को सभी समिति के सदस्यों ने ध्वनि मत से पास किया।

सम्मान समारोह एवं उपहार वितरण

सामूहिक विवाह समिति द्वारा सम्मेलन में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों सहित सम्मेलन में भाग लेने वाले वर-वधुओं का भी सम्मान कर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

  • सभी जोड़ों को समान रूप से हथलेवा राशि ₹6000 - 6000 राशि के चेक सौंपे गये।
  • तत्पश्चात् गणेश जी को भोग लगाकर गणेश विदाई समारोह आयोजित किया गया।

उपस्थिति

इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे:

  • माली (सैनी) कर्मचारी संस्था के जिलाध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल।
  • विवाह समिति के सचिव शंकरलाल गोयल, माली महासभा के जिलामंत्री सत्यनारायण डाबला।
  • रामेश्वरलाल, नानूराम गोयल, रामस्वरूप, कैलाश चन्द्र, बंशीलाल, कालूराम, प्रभुलाल, लाल चंद, देबीलाल, भवानीराम, कैलाश चन्द्र, नारायण लाल, राजकुमार माली।
  • लाल चंद, बंसीलाल गोयल, जगदीश चंद्र, बंसीलाल ढिबरिया, देवालाल, राजकुमार गोयल, भवानी राम, नारायण माली।
  • सहित समाज के सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story