भीलवाड़ा, 7 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च, रविवार को अपरान्ह 3 बजे नेहरू उद्यान रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास वरिष्ठ नागरिक भवन में महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित होगा।

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा, सामाजिक सेवा, अभिनय, खेल-कूद, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस अक्षत कुमार सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपअधीक्षक शिल्पा भादविया करेंगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर, पूर्व सभापति मधु जाजू, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़ और फैशन आईकन जया चौहान उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन तथा जवाहर फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह महिला शक्ति सम्मान समारोह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और महिला सशक्तिकरण के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story