भीलवाड़ा। होली के पावन अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर द्वारा फूलों की सुगंध और भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगे फूलों और फाग गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया।

सुनील गंधर्व के भजनों से भक्तिरस में सराबोर हुआ परिसर

अध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि "कार्यक्रम में भजन सम्राट श्री सुनील गंधर्व ने राधा-कृष्ण के मधुर भजनों एवं पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।" उनके सुरों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस अवसर पर महिला संगठन द्वारा राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने एक-दूसरे को धुलेंडी की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

माहेश्वरी सेवा समिति का सहयोग और गणमान्य जनों की उपस्थिति

मंत्री शुभम सोमानी ने बताया कि "इस आयोजन में माहेश्वरी सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।" आयोजन के दौरान अशोक नौलखा, मितेश सोडाणी, राहुल सोमानी, अनिल जेथलिया, अभिषेक जागेटिया, शुभम तोषनीवाल, रामनिवास समदानी, कृष्ण गोपाल सोमानी, दिनेश हेडा, रामकिशन सोनी, श्यामसुंदर सोमानी, चंदा जागेटिया, ललिता राठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से फाग गीतों के साथ धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story