भीलवाड़ा, 2 जून। मेवाड़ क्षेत्र में सक्रिय माहेश्वरी समाज की 72 खापों में प्रमुख समदानी परिवार समूह द्वारा आज स्थानीय ट्यूलिप होटल में भव्य वार्षिक स्नेह मिलन एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में न केवल पारिवारिक एकजुटता को बल मिला, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह निश्चित किया गया कि आगामी 26 जुलाई, रविवार को सभी समदानी परिवारजन मेड़ता सिटी रोड स्थित अपनी कुलदेवी फलोदी माता (ब्रह्माणी देवी) के मंदिर में एकत्रित होंगे। इस दौरान कुलदेवी को विशेष पोशाक भेंट की जाएगी और भव्य महाभोग का आयोजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फलोदी माताजी केवल समदानी परिवार की ही नहीं, बल्कि हेड़ा, जाजू, धूपड़, खठोड, कयाल, मालानी, गांधी, लोशल्या और टवानी सहित कुल 10 खापों व गोत्रों की आराध्य कुलदेवी हैं। इस धार्मिक आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी और सभी गोत्र अपनी प्राचीन परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे। सनातन संस्कृति में कुलदेवी को वंश की समृद्धि, आध्यात्मिक सुरक्षा और परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इस वार्षिक उत्सव में उदयलाल समदानी, प्रेम चंद्र समदानी, राकेश समदानी, राजेश समदानी, रमेश समदानी, जगदीश समदानी, सुधीर समदानी, कैलाश, सुरेश, सुभाष, राजकुमार, संजय, महावीर, मुकेश, लोकेश, अमित, प्रशांत, संदीप, देवेश, राघव, राहुल, रोहित, निखिल, अभिनव, रोहान और नंदन समदानी सहित बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे। यह आयोजन समदानी परिवार की सामाजिक एकता और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के संकल्प को पुनर्जीवित करने के लिए मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story