भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज द्वारा धुलंडी पर्व पर सामूहिक भोज आयोजित किया जाएगा। शीतला सप्तमी पर गुलाल अबीर का रँगा रंग फाल्गुनी गीतों की फुहारों के साथ फाल्गुनी महोत्व मनाएगा।


समाज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

यह जानकारी देते हुए समाज के मंत्री ने बताया कि "शनिवार रात्रि को समाज भवन में समाज अध्यक्ष श्याम लाल डाड की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया।"

  • नवनिर्मित 5हजार स्कवॉयर फ़ीट हाल की ऊँचाई 25 फीट करने का निर्णय।
  • ऊपर एक मंजिल पर कमरे निर्माण एवं ऊपर के हाल को सेंट्रल AC करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

धुलंडी पर्व एवं सामूहिक भोज

बैठक में धुलंडी पर्व पर संजय कोलोनी से समस्त परिवारो का होली स्नेह मिलन सामूहिक भोज आयोजित किया जाएगा। इसमे भाग लेने वाले सदस्यों की शुल्क का निर्धारण कर समाज के विभिन्न व्यंजनों हेतु कमेटी का निर्णय किया गया।


शीतला सप्तमी: फाल्गुनी गीतों की वर्षा

वही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज बंधुओं का शीतला सप्तमी अवसर पर फाल्गुनी गीतों की वर्षा के साथ गुलाल अबीर की वर्षा होगी। इसमे ओल्या ओर स्टाल का आयोजन अध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी दी गयी।


भवन बुकिंग एवं दरें

बैठक में समाज भवन की तय बुकिंग दरो पर विस्तृत चर्चा की गयी। "सभी सदस्यों ने कहा कि तय की गई दरों का सभी सदस्यो दिसम्बर में हुई मीटिंग में ही निर्णय ले लिया था।"

संजय कॉलोनी धुलण्डी पर्व पर होली स्नेह मिलन एवं शीतलाष्टमी पर्व पर फाल्गुनी महोत्सव मनाएगा। नवनिर्मित हॉल की ऊँचाई 25 फ़ीट किया जाएगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story