भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की बैठक: शिक्षा और तकनीक पर जोर, कुरीतियों पर रोक
पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने तकनीकी शिक्षा पर दिया जोर; कन्या जन्म उत्सव और विवाह की सही उम्र जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्ताव पारित।

हुरड़ा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक के दौरान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि और समाज के पदाधिकारी।
शिक्षा एवं तकनीक पर जोर
"शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय बढ़ेगा" - रामपाल सोनी। कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने कहा की समय के अनुसार जिसने भी अपने को तकनीकी, शिक्षा एवं ज्ञान के आधार पर परिवर्तित किया है वही आगे बढ़ पाया है।
बैठक का शुभारंभ एवं अतिथि स्वागत
- भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा द्वारा रविवार को जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती की अध्यक्षता में हुरड़ा तहसील के आयोजन हुरड़ा माहेश्वरी भवन में जिला माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की कार्य समिति बैठक आयोजित की गई।
- बैठक का शुभारंभ तहसील के संरक्षक बसंतीलाल कालिया, महासभा अर्थमंत्री राजकुमार कालिया, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, जिला मंत्री रमेश चंद्र राठी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
- स्वागत उद्बोधन जिला संयुक्त मंत्री दिनेश तोषनीवाल ने दिया।
- अतिथियों को तिलक लगा कर, दुपट्टा ओढ़ाकर तहसील मंत्री बालमुकुंद मोदी द्वारा भाव भिना स्वागत किया गया।
भावी पीढ़ी हेतु प्लेटफॉर्म और सामाजिक उत्तरदायित्व
माहेश्वरी समाज इसी क्रम में समाज की प्रतिभाओं को तकनीकी ज्ञान, शिक्षा के माध्यम से भावी पीढ़ी को प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा कर शिक्षा, व्यापार, रोजगार एवं तकनीक में अपनी सहायता एवं सहयोग कर रहा है। समाज के वरिष्ठ जन एवं महासभा के पदाधिकारी समय-समय पर योजना बनाकर समाज में अपने दायित्व का निर्वाह कर समाज की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं।
महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय एवं कन्या जन्मोत्सव
माहेश्वरी समाज कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनायेगा, अर्थमंत्री सुशील मरोठिया ने गत वर्ष का लेखा-जोखा रखा। जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने महासभा के निम्न प्रस्ताव जिला स्तर पर लागू करने का आग्रह किया:
- समाज की गति जनसंख्या और बढ़ते लिंगानुपात की समस्या को ध्यान में रखते हुए कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाना।
- परिवार में तीसरी या अधिक संतान जन्म पर प्रोत्साहन स्वरूप राशि देने का निर्णय।
- बालिका की 22 वर्ष तक एवं बालक की 25 वर्ष तक की सही उम्र में विवाह करने का प्रस्ताव।
- नवीन दंपति जो इस उम्र तक विवाह करते हैं उन्हें महासभा द्वारा शगुन स्वरूप राशि और समाज स्तर पर सम्मान दिया जाएगा।
कुरीतियों पर प्रतिबंध एवं संगठन की मजबूती
सामाजिक बैठकें मितव्ययता को ध्यान में रखते हुए सामाजिक भवन में ही करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में बढ़ रही कुरीतियां बेबी शावर, बैचलर पार्टी, आफ्टर पार्टी एवं अन्य इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के द्वारा अर्थ, संस्कार एवं संस्कृती का क्षरण किया जा रहा है और फिजूल खर्च बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिला सभा द्वारा ऐसे कार्यक्रमों पर सामाजिक स्तर पर प्रतिबंध लगाया जाता है।
नेतृत्व और एकता का आह्वान
पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने आग्रह किया कि अब समय तेजी से बदल गया है, आप समाज के नेतृत्व करता है; भविष्य में तकनीकी अपनाकर नेतृत्व प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं को चयनित कर तहसील, जिला, प्रदेश एवं महासभा में भेज कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने अंत में कहा - "हम सबको रहना कर संगठित रहना है, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, हम बटेंगे तो, हम कटेंगे।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
