भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा चुनाव प्रक्रिया शुरू: निर्वाचन अधिकारियों की हुई नियुक्ति
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिला, तहसील और ग्राम सभाओं के लिए चुनाव कार्यक्रम और अधिकारियों की सूची जारी की गई।

भीलवाड़ा। अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के निर्देशानुसार आगामी सत्र के श्रंखला बद्ध संगठन के चुनाव हेतु महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश जी चरखा ने पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में श्री राधेश्याम जी सोमानी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द रा प्रदेश माहेश्वरी सभा) को नियुक्त किया है।
जिला एवं स्थानीय स्तर हेतु चुनाव समितियों का गठन
केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री रतन लाल जी मंडोवरा, चुनाव अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण जी सोमानी, व श्री तेजकरण जी बहेडिया को नियुक्त किया गया है। ये नवनियुक्त अधिकारी जिला सभा, नगर/तहसील, क्षेत्रीय सभा एवं ग्राम सभा के चुनाव संपादित करवा कर अंचल के चुनाव अधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
चुनाव संपन्न कराने हेतु समय-सीमा निर्धारित
संगठनात्मक चुनावों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। "केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अप्रैल 2026 तक तहसील सभाओं/ नगर सभाओं के चुनाव कराने एवं जून 2026 तक जिला सभा के चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।" इन निर्देशों के पालन में भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आगामी सत्र के चुनाव हेतु तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं।
मंत्री द्वारा आधिकारिक सूचना का संप्रेषण
उपरोक्त समस्त जानकारी भीलवाड़ा जिला सभा मंत्री रमेश चंद्र राठी द्वारा प्रदान की गई है। "भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आगामी सत्र के चुनाव हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
