भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए नए पदाधिकारियों के निर्वाचन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समाज के संगठनात्मक नेतृत्व के चयन के लिए 28 जून 2026, रविवार को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के प्रतिनिधि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नए नेतृत्व का चयन करेंगे।

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मंडोवरा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया समाज के नए भवन आनंदम (प्रकल्प भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि), आजाद नगर, भीलवाड़ा में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। आगामी तीन वर्षीय कार्यकाल 2026-2029 के लिए कुल 10 पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाना है।

निर्वाचन के तहत अध्यक्ष के एक पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष के दो पद, मंत्री के एक पद, अर्थ मंत्री के एक पद, संगठन मंत्री के एक पद तथा संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए चुनाव संपन्न होंगे। इस प्रक्रिया में सत्र 2023-2026 के कुल 258 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव अधिकारी के अनुसार केवल सत्र 2023-2026 के जिला प्रतिनिधि, चयनित सदस्य एवं पदेन सदस्य ही चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया केंद्रीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षकों तथा जिला सभा के पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

सभा के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। निर्वाचन के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी तीन वर्षों के लिए चुना जाने वाला नेतृत्व संगठन की दिशा और कार्ययोजना तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे समाज के विभिन्न विकासात्मक एवं सामाजिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story