भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए रविवार को आनंदम् भवन, आजाद नगर में सम्पन्न चुनाव में अशोक बाहेती लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके साथ रमेश राठी भी जिला मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिससे समाज में एकजुटता का संदेश गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मण्डोवरा ने बताया कि समाज के नए भवन आनंदम्, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर अशोक बाहेती एवं रमेश राठी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी के अनुसार अन्य पदों पर भी चुनाव सम्पन्न हुए। प्रदीप बल्दवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामराय सेठिया एवं केदार गगरानी उपाध्यक्ष, सुशील कुमार मरोटिया अर्थमंत्री, संजय जागेटिया संगठन मंत्री तथा दिनेश तोषनीवाल, मानसिंह मून्दड़ा और राजेन्द्र कुमार पोरवाल संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2029 तक रहेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मण्डोवरा ने बताया कि चुनाव अधिकारी तेजकरण बहेडिया, लक्ष्मी नारायण सोमानी, घनश्याम काष्ट, ओमप्रकाश मून्दड़ा, ओमप्रकाश लढ़ा, ओमप्रकाश काबरा एवं कैलाश चन्द्र मून्दड़ा चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

पूरी निर्वाचन प्रक्रिया महासभा के कैलाश मंत्री, रामगोपाल सोमानी तथा जिले के चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार दरगड़ की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से समाज में संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय का मजबूत संदेश गया।

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने समाज के सभी कार्यकारी मण्डल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं तथा महिला मण्डल की ओर से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाइयाँ दी गईं। आनंदम् परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और समाजजनों ने नई टीम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story