भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन: भारती बाहेती अध्यक्ष और निशा काकाणी सचिव निर्वाचित
भीलवाड़ा में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में भारती बाहेती को अध्यक्ष और निशा काकाणी को सचिव के रूप में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

भीलवाड़ा के आजाद नगर माहेश्वरी भवन में आयोजित जिला माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव के दौरान उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारी और समाज की महिला सदस्य।
निर्वाचन परिणाम और नेतृत्व
- भारती बाहेती अध्यक्ष, निशा काकाणी सचिव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुए निर्वाचित।
- जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया कि यह प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक आशा मंडोवरा तथा चुनाव अधिकारी चंदा नामधर के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ और स्वागत
चयन प्रक्रिया की शुरुआत अतिथियों के द्वीप प्रज्वलन और प्रतीक्षा मेलाना की महेश वंदना से हुई। मंच संचालन मोना डाड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों से किया। उपस्थित सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। आयोजक संस्था शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष मधु समदानी ने भी स्वागत भाषण दिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का संकल्प
इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए भारती बाहेती, सचिव पद के लिए निशा काकाणी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
"नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे अगले तीन वर्षों तक समाज को और अधिक संगठित और सक्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।"
उपस्थिति और आभार
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, मनोरमा कालिया, संध्या आगीवाल, अंकिता राठी, वंदना बाल्दी, सहित जिला महिला मंडल सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सचिव रेखा धूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
- सुनीता मनियार, सुमन सोनी, सोनल माहेश्वरी, वीणा मोदी, आशा पटवारी।
- कांता सोमानी, स्नेहा अजमेरा, राधा न्याति, विजय लक्ष्मी समदानी, विनीता तापड़िया।
- राज राठी, प्रफुला राठी, सुनीता बल्दवा, राखी राठी एवं सभी तहसीलों की बहनें।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
