भीलवाड़ा में ‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स’ महोत्सव का समापन, पांच टीमों ने बिखेरे रंग
नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सान्निध्य में आयोजित ‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स’ समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

भीलवाड़ा में भक्ति, गरबा और पारंपरिक संस्कृति के संगम के बीच नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सान्निध्य में आर.के.-आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स – वन सेलिब्रेशन, टू मैजिकल नाइट्स’ महोत्सव का समापन रामेश्वरम में उत्साह और भक्तिमय वातावरण में हुआ। आयोजन में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गरबा, संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति से सजे इस महोत्सव में महिलाओं, युवतियों, बच्चों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नगर अध्यक्ष वीणा मोदी और आर.के.-आर.सी. अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा के नेतृत्व में महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना, महेश वंदना और माताजी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आठ प्रमुख महिला संगठनों की सहभागिता से गठित पांच टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा प्रस्तुतियां दीं। टीमों के तालमेल, समन्वय और नृत्य की ऊर्जा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं और पूरा परिसर गरबा की थाप से गूंज उठा।
समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष भारती बाहेती, जिला सचिव निशा काकानी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र बिरला, सुरेश कचोलिया, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बालदवा, जिला मंत्री रमेश राठी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील मरोठिया, जिला उपाध्यक्ष केदार गगरानी और जिला संयुक्त मंत्री राजेंद्र पोरवाल उपस्थित रहे। इनके अलावा नगरसभा अध्यक्ष केदारमल जगेटिया, नगरसभा मंत्री सुरेश बिरला, संरक्षक अतुल राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल, अर्थ मंत्री गोपाल जी नारनीवाल, संगठन मंत्री प्रमोद जी डाड और मधु जी जाजू सहित समाज के कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठितजन ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
नगर सचिव विनीता तोषनीवाल और आरकेआरसी सचिव रंजना बिरला ने बताया कि गरबा प्रतियोगिता में आठ महिला क्षेत्रीय संगठनों की सहभागिता से तैयार पांचों टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक टीम से सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन और शानदार परिधान के लिए दो-दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। इन प्रतिभागियों को पूजा साड़ी की ओर से विशेष गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए।
महोत्सव में महिलाओं की प्रस्तुतियों के साथ बच्चों, युवतियों और परिवारों के लिए भी अलग-अलग वर्ग रखे गए। किड्स, लेडीज एंड गर्ल्स, ओपन और फैमिली राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ग में बेस्ट डांस स्टेप्स, बेस्ट ड्रेसअप और बेस्ट ऑलराउंडर जैसी श्रेणियों के अंतर्गत पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए गए। सामूहिक गरबा प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक नृत्य ने उत्सव को विशेष स्वरूप दिया।
महोत्सव को सफल बनाने में विभिन्न संस्थानों और सहयोगकर्ताओं का योगदान रहा। गिरिराज सिटी की ओर से कैलाश कोठारी एवं भेरूलाल जी काबरा, संदीप हुंडई की ओर से गोपालजी, संदीपजी एवं कृष्णजी राठी, केसर कुंज की ओर से रामपालजी, कैलाशजी एवं कमलजी सोनी, आर.आर. ऑर्नामेंट्स की ओर से विकासजी समदानी, सुमित्रा फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मनीषजी भदादा, पूजा साड़ी, बिरला बंधु ज्वेलर्स की ओर से नारायणजी बिरला, शिवम टीवीएस की ओर से अशोकजी बाहेती तथा चारभुजा प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नंदजी एवं पीयूषजी नारनीवाल ने विशेष सहयोग दिया।
इसके साथ ही योगेशजी लड्डा, नारायणजी लड्डा, लादूरामजी बांगड़, नवीनजी नारनीवाल, रामपालजी कालिया, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भवन समिति रामेश्वरम, सुरेशजी तोषनीवाल, मॉड टेक्स की ओर से कमलजी एवं मुकेशजी मोदी, बी.एल. सोनी कॉलेज, राजकुमारजी कालिया, राधेश्यामजी सोमानी, नवीनजी काकानी, सचिनजी काबरा, गुरुकुल की ओर से प्रदीपजी लाठी, ओमजी ऋषिजी सोमानी, पी.के. एक्जिम की ओर से प्रदीपजी बालदवा, सोना प्रोसेस की ओर से नरेशजी गट्टानी, बाहेती सिलिकॉन की ओर से राजेशजी एवं संजयजी बाहेती, नवनीतजी अजमेरा तथा मुकेशजी जगेटिया ने भी सहयोग प्रदान किया।
आयोजन की व्यवस्थाओं और सफलता में निशा सोनी, लीना कोठारी, नीलम दरगड़, चेतना बसेर, सुमित्रा भदादा, शशि अजमेरा, सुमन सोनी, अन्नू मोदी, अंजू सोमानी, वंदना नुंवाल, चेतना जागेटिया, वंदना सोनी, साधना बाहेती, शोभा राठी, प्रिया राठी, मीना तोषनीवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, सीमा बिरला, रेनू कोगटा, चेतना बसेर, निर्मला बाहेती, शीतल अजमेरा, कल्पना सोमानी, राज राठी, कृष्णा लड्डा, सुरभि बिड़ला, सुमित्रा भद्रादा, शीतल माहेश्वरी, अनिता सोमानी, रेखा लड्डा, लाड़ देवी लड़ा, इंद्रा जी हेडा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नाराणीवाल, मीनू झवर, प्रिया न्याति, सुमित्रा दरगड़, आशा दरगड़, रेनू समदानी, शिल्पा कास्ट, सरोज सोमानी, सविता माहेश्वरी, दीपशिखा शारदा, सुमन भंडारी, मधु बिड़ला, मितिका लड्डा, सुनीता बिड़ला, सुनीता काबरा, मोनिका चेचानी, रीना माहेश्वरी, राजकुमारी राठी, प्रीति काबरा और रेखा ईनाणी सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी टीमों और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय, सहयोग और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। सभी के सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहभागिता से महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स – वन सेलिब्रेशन, टू मैजिकल नाइट्स’ महोत्सव ने भक्ति, संस्कृति और उल्लास के साथ महिलाओं, बच्चों और परिवारों को एक साझा मंच प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश दिया गया। पारंपरिक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों और समाज की सामूहिक सहभागिता के साथ यह दो दिवसीय महोत्सव भीलवाड़ा में यादगार आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
