भीलवाड़ा में माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संस्थान के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों को बेहतर निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ चांदमल सोमानी को अध्यक्ष चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्थान की जिम्मेदारी संभालते हुए समाज के विश्वास पर खरा उतरने और छात्रावास की सुविधाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में कैलाश चंद्र दरगड़ को सचिव और राधेश्याम चेचानी (छोटी पुलिया) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महावीर सोनी (आगूचा) को उपाध्यक्ष तथा रामस्वरूप राठी को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री को संरक्षक बनाया गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश चंद्र काबरा, सुरेश चंद्र मंत्री, अरविंद चेचानी, राजेंद्र राठी एवं मधुसूदन नोलखा को सर्वसम्मति से चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चांदमल सोमानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है। इसका विकास करना, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना और विद्यार्थियों को बेहतर निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास करेगी। सभी सदस्यों के सहयोग, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।

समारोह में रामकुमार जागेटिया, बद्रीनारायण लढ़ा, महेश चंद्र माहेश्वरी, गोपाल पोरवाल, अनूपचंद भंडारी, बालकिशन कहाल्या, जगदीश सोमानी (बरूंदनी), आशीष झंवर, ब्रजमोहन सोमानी एवं चुनाव अधिकारी घनश्याम कास्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में श्रीमती मंजुला मंत्री, श्रीमती मंजुला चेचानी, श्रीमती राधा सोमानी, श्रीमती सुमित्रा दरगड़ एवं श्रीमती रेखा हिंगड़ सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री ने पिछले तीन वर्षों में संस्थान में हुए कार्यों और संचालन संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संस्थान के विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के हाथों में होगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story