भीलवाड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माहेश्वरी कपल क्लब ने लिए तीन संकल्प
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की भीलवाड़ा शाखा ने महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक सामंजस्य और सड़क सुरक्षा को लेकर वर्ष 2026 के लिए विशेष प्रण लिए।

भीलवाड़ा के आनंद धाम मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान तीन सामाजिक संकल्प लेतीं माहेश्वरी कपल क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी, डॉ सुमन सोनी और अन्य पदाधिकारी।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत, जो विश्व के सात देशों एवं भारत में फैली हुई 132 जिला शाखाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयास हेतु नियमित रूप से दो से अधिक दशकों (वर्ष 2004) से कार्यरत है, ने विशेष आयोजन किया। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वर्ष 2026 के लिए तीन विशेष संकल्प लिए।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति और सशक्त नेतृत्व
इस आयोजन में आनन्द धाम मंदिर की मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया, डॉ राखी राठी, एडवोकेट नीलम दरगड़, रेणु कोगटा, एस्ट्रोलोर चेतना बसेर, ईन्दिरा सोमानी, सुनिता पलोड़, डॉ संजीवनी सोमानी, शोभा नुवाल, सीमा बिड़ला, मधु लड्ढा, लीला राठी, मीनाक्षी दरगड़, ममता चैचाणी व अन्य जन उपस्थित रहे। इन सभी ने महिला दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 के लिए महत्वपूर्ण प्रण लिए।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के तीन प्रमुख प्रण
उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से पहला प्रण लिया कि "किसी के साथ हम ग़लत व्यवहार नहीं करेंगे, और ना ही हमारे साथ किसी को कोई ग़लत व्यवहार करने देंगे!" इसके पश्चात दूसरे प्रण के रूप में उन्होंने निर्णय लिया कि "घर परिवार में तीनों पीढियों में सामंजस्य बढा़ाएंगे और समाज में बढ़ते तलाकों पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे!" अंत में तीसरा प्रण लेते हुए उन्होंने कहा कि "रोजाना बढ़ती जा रही सड़क दुघर्टनाओं को रोकने हेतु हम लोगों को नियमित रूप से जागरूक करेंगे!"
आपसी सामंजस्य और भविष्य की कार्ययोजना
इस अवसर पर उपस्थित सभी कपल्स ने एकमत होकर यह स्वीकार किया कि "पुरूष के बिना नारी अधूरी है और नारी के बिना परिवार अधूरा है, दोनों के आपसी सामंजस्य और संतुलन से ही समाज उतरोतर प्रगति कर सकता है!" क्लब के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा अतिशीघ्र सड़क सुरक्षा पर कार्य कर रहे व्यक्तियों व संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा जो वर्ष पर्यन्त चालू रहेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
