वस्त्रनगरी भीलवाड़ा शहर में कृषि उपज मंडी चौराहा, महेश सर्किल पर नगर निगम द्वारा माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के प्रतीक चिन्ह महेश त्रिशूल का विधिवत लोकार्पण किया गया।


गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन एवं लोकार्पण

नगर निगम की ओर से महेश सर्किल पर स्थापित 36 फीट ऊंचे महेश त्रिशूल का लोकार्पण शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निम्नलिखित अतिथियों ने विधिवत रूप से त्रिशूल का पूजन किया:

  • महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी
  • नगर निगम महापौर राकेश पाठक
  • प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी
  • पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया
  • पूर्व सभापति ओम नरानीवाल
  • भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा
  • जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती
  • नगर अध्यक्ष केदार गगरानी

युवा संगठन द्वारा विशेष सजावट

इस दौरान नगर युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मून्दड़ा व मंत्री अंकित लाखोटिया के सानिध्य मे युवा साथियो द्वारा महेश सर्किल को अलग-अलग फूलों व आकर्षक रंगों की लाइटिंग से सजाया गया।


प्रशासनिक एवं पार्षदों का सहयोग

त्रिशूल के स्थापित में इन अधिकारियों एवं पार्षदों का विशेष सहयोग रहा:

  • नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी
  • तरूण सोमानी
  • पार्षद कैलाश मून्दड़ा
  • विजय लढ़ा
  • शंतिलाल डाड
  • नेहा कुलदीप शर्मा
  • आरती शेखावत

कार्यक्रम में समाज की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने सहभागित निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

अनिल बांगड़, जगदीश कोगटा, प्रहलादराय लढा, राजेन्द्र कचोलिया, सत्येन्द्र बिरला, ओम गटयाणी, सुरेश कचोलिया, रमेश राठी, सुशील मरोठिया, एड.केदार जागेटिया, संजय जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, अतुल राठी, प्रहलाद नुवाल, महावीर समदनी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, कष्णगोपाल जाखेटिया, सत्यनारायण मून्दडा, दिलिप तोषणीवाल, केदार जागेटिया, सीपी कालिया, दिनेश शारदा।

साथ ही महासभा कार्य समिति सदस्य, कार्यकारिणी मंडल सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रादेशिक, जिला, नगर सभा, महिला मंडल एवं युवा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story