भीलवाड़ा: आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान द्वारा 4 मार्च को होली स्नेह मिलन आयोजित
संस्थान अध्यक्ष बबलू लाहौटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 3 मार्च को ग्रहण के कारण अगले दिन सपरिवार स्नेह भोज और उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

भीलवाड़ा के देवरिया बालाजी स्थित माहेश्वरम परिसर में आयोजित बैठक के दौरान आगामी होली स्नेह मिलन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते संस्थान के पदाधिकारी।
भीलवाड़ा। शहर के देवरिया बालाजी के सामने स्थित आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान (माहेश्वरम) का होली स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष बबलू लाहौटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बिरला ने बताया की बैठक का उद्देश्य आगामी होली के त्योहार को सामाजिक एकता और सद्भावना के साथ मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देना था।
आयोजन की तिथि और विशेष निर्णय
बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्थल, तिथि, समय, और भोज की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि 3 मार्च को ग्रहण होने की वजह से स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज हर वर्ष की भाँति संस्थान परिसर में 4 मार्च को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर पर "एकजुटता बढ़ाने, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया।"
सपरिवार आमंत्रण और सामाजिक एकता
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भोज में सभी सदस्यों को सपरिवार आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, ताकि यह आयोजन सभी के लिए एकता का प्रतीक बन सके। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और विचार रखे, जिससे कार्यक्रम को और भी सफल बनाने की योजना बनाई गई। संस्थान द्वारा समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई, "ताकि यह होली सामाजिक समरसता और खुशी का प्रतीक बने।"
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव राजेन्द्र पोरवाल, क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष नारायण लढा, सुरेश कचोलिया, कृष्णगोपाल सोडानी, अभिजीत सारडा और मनोहर लाल अजमेरा मौजूद रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
