भीलवाड़ा: श्री महेश पब्लिक स्कूल में मोबाइल फोन जागरूकता सेमिनार आयोजित
श्री महेश सेवा समिति द्वारा कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों और अभिभावकों को मोबाइल के संतुलित उपयोग और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

भीलवाड़ा के श्री महेश पब्लिक स्कूल में आयोजित सेमिनार के दौरान मुख्य वक्ता जगदीश कोगटा, अध्यक्ष ओम प्रकाश नराणीवाल और अन्य अतिथि दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।
कार्यक्रम का परिचय एवं उद्देश्य
श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक व विद्यालय प्रभारी श्री दिनेश जी शारदा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस जागरूकता सेमिनार में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सही उपयोग एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री महेश सेवा समिति के निम्नलिखित सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे:
- अध्यक्ष: श्री ओम प्रकाश जी नराणीवाल
- सचिव: श्री राजेंद्र कुमार जी कचौलिया
- कोषाध्यक्ष: श्री राजेश जी बाहेती
- संचालक सदस्य: श्री केदारमल जी जागेटिया, श्री दिनेश कुमार जी शारदा तथा श्री चंद्र प्रकाश जी काल्या
- मुख्य वक्ता: श्री जगदीश जी कोगटा (सहसचिव, महामंत्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा)
कार्यक्रम का शुभारंभ
पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत अपर्णा व तिलक के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य वक्ता एवं गणमान्य अतिथियों के विचार
मुख्य वक्ता श्री जगदीश जी कोगटा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा:
"मोबाइल फोन आज के युग में शिक्षा, संचार और जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य, आंखों की समस्या, एकाग्रता में कमी और समय की बर्बादी जैसी हानियांँ भी हो सकती हैं।"
उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों के मोबाइल उपयोग पर उचित निगरानी रखें तथा समय-सीमा निर्धारित करें। विद्यार्थियों को भी मोबाइल का संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की प्रेरणा दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने कहा:
"मोबाइल फोन आज के डिजिटल युग का महत्वपूर्ण साधन है लेकिन मोबाइल का अत्यधिक एवं अनुचित उपयोग बच्चों की एकाग्रता, स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।"
श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी नराणीवाल ने अभिभावकों से आग्रह किया:
"अभिभावक बच्चों के मोबाइल उपयोग पर निगरानी रखें, समय-सीमा तय करें तथा बच्चों को खेल-कूद, पुस्तक पठन और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें।"
शपथ एवं मार्गदर्शन
- सचिव श्री राजेंद्र जी कचौलिया ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों आदि को शपथ दिलवाते हुए कहा कि सभी मोबाइल का कम से कम व संतुलित उपयोग करेंगे।
- श्री राजेश जी बाहेती ने बताया कि "यदि मोबाइल का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो ही मोबाइल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और कौशल विकास में सहायक सिद्ध हो सकता है।"
- निर्देशक व विद्यालय प्रभारी श्री दिनेश जी शारदा ने कहा कि "मोबाइल तकनीक तभी लाभकारी है जब उसका संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग किया जाए।"
समापन
सेमीनार का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने का संकल्प लिया। यह सेमिनार अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
